यूपी के कासगंज जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। अकेले गांव जा रही किशोरी को युवक ने बदनियती से दबोच लिया। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ निर्वस्त्र कर दिया।
किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी किसी काम से गांव में गई हुई थी। किशोरी को अकेला जाते देखकर गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया। उससे जोर जबरदस्ती करने लगा।