फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर से रविवार को अगवा की गई 10 साल की लड़की को आगरा से बरामद कर लिया गया। लड़की को उसके घर से बाइक सवार युवक ले आया था।
युवकी ने पीड़ित के दादा को सरकारी योजना में इलाज कराने का आश्वासन दिया था। प्रमाणपत्र फोटो स्टेट कराने के बहाने नाबालिग पोती को बाइक पर बैठाकर आगरा ले आया।
पीड़ित लड़की के मुताबिक रात को युवक ने उसे एक फिल्म के दो शो दिखाएं। इसके बाद रात 12:00 बजे श्री टॉकीज के बाहर छोड़ कर भाग गया। एटीएम गार्ड को लड़की अकेली मिली।
गार्ड ने लड़की अपने पास रोक लिया। सोमवार सुबह पुलिस आ गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि थाना रसूलपुर में अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों को सूचित कर दिया है।