झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और यंग बॉयज की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में यंग बॉयज की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मैच में यंग बॉयज की टीम के खिलाड़ी रितेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बाबा हरिदास क्रिकेट ग्राउंड में चैंपियंस बहादुरगढ़ और यंग बॉयज की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने निर्धारित 35 ओवराें में 9 विकेट पर 258 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में भविष्य जून ने 92 गेंदों में 12 चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 99 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान अंशु आनंद ने चार विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज की टीम ने 34.1 ओवरों में पांच विकेट पर 259 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में मयंक यादव ने 58 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 66 रन और प्रथम यादव ने 52 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए।
गेंदबाजी में उज्जवल शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी भविष्य जून को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, यंग बॉयज की टीम के खिलाड़ी अंशु आनंद को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।