संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम तथा योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि यह केवल व्यायाम नहीं बल्कि मन, तन और आत्मा के समन्वय की कला है। यह ऋषि मुनियों की अमूल्य धरोहर है, जो अनादि काल से मानव जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है और यह भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर को एकाग्रता प्रदान करता है तथा मानसिक शांति का सबसे प्रभावी माध्यम है। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण व सकारात्मक कार्यों में करें। कार्यक्रम में सांसद सुभाष बराला ने योग के प्रति समर्पित भावना से सहभागी बनने वाले योग प्रेमियों को सम्मानित भी किया।
योगाचार्य ने करवाया योग प्रोटोकॉल
योग दिवस कार्यक्रम में सुबह 5 बजे से ही बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, विद्यार्थी, महिलाएं आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे थे। योगाचार्य ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास सत्र शुरू करवाया। ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी, प्राणायाम से लेकर ध्यान और संकल्प तक हर क्रिया ने एकाग्रता के साथ करते हुए उत्सव को पूर्णता प्रदान की।
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, एडीसी जगनिवास, आयुष विभाग की ओर से डॉ. संगीता, डॉ. पवन देशवाल, शिक्षा विभाग की ओर से डीईओ रतींद्र कुमार, आईटीआई प्राचार्य जीतपाल मौजूद रहे।
योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि चेतना और शुद्धि का मार्ग : राजीव जैन
बेरी। खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। एसडीएम रेणुका नांदल और एसीपी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक मान्यता मिली और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया, जिसे आज दुनिया के देश मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। आज राज्य में अनेक जगहों पर व्यायामशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं और जरूरत अनुसार आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की गई है। योगाचार्य गीता, सपना की पूरी टीम ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया। इस दौरान ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी, प्राणायाम, ध्यान और संकल्प जैसी क्रियाएं करवाते हुए उनके लाभ भी बताए। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राम अहलावत, रविंद्र कौशिक, नपा सचिव पूजा साहू, बीईओ रोहतास दहिया मौजूद रहे।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : धनखड़
माछरौली। खंड माछरौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और गौरव का अवसर है। भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की इस महान सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, भाजपा नेता आनंद सागर, तहसीलदार शेखर नरवाल मौजूद रहे।
21jjrp13- रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित जिलास्तरीय योग कार्यक्रम में योग करते हुए उमड़ी भीड़ ।