फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.69 करोड़ का सफाई टेंडर, फिर भी हल्की बारिश में डूब रहा शहर

विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक रोड पर कहीं-कहीं से नालों की गाद निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Department
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मानसून की पहली बारिश ने शहर में नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर परिषद ने शहर के 40 से अधिक नालों की एक वर्ष तक सफाई के लिए करीब 1.69 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। नियमों के अनुसार प्रत्येक माह दो बार नालों की सफाई और 30 जून तक मानसून से पहले सभी नालों को पूरी तरह साफ किया जाना था। लेकिन टेंडर में देरी और अधूरी सफाई के कारण अधिकांश नालों में गाद और कचरा जमा है। इसका नतीजा यह है कि हल्की बारिश में ही कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो रही हैं।
विज्ञापन


नाहरा-नाहरी रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, सेक्टर-6, झज्जर रोड, नजफगढ़ रोड, पटेल नगर, रेलवे रोड, महावीर पार्क, कच्चा बाग, मांडौठी बाजार और बादली रोड सहित कई क्षेत्रों में लोगों ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।

शहरवासी पप्पू दलाल का कहना है कि सफाई कर्मचारी नालों से केवल ऊपर का कचरा निकालकर सड़क किनारे डाल देते हैं, जबकि नीचे जमी गाद को नहीं हटाया जाता। चार से पांच फुट गहरे नालों में अधिकांश हिस्सा गाद से भरा पड़ा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-6 निवासी सहदेव दहिया ने बताया कि कई स्थानों पर नालों की आंशिक सफाई होने से पानी का बहाव बीच में ही रुक जाता है, जिससे जलभराव की समस्या पैदा होती है। वहीं सेक्टर-दो निवासी राजकुमार और सैनीपुरा निवासी पवन सैनी ने कहा कि जेसीबी से गहराई तक सफाई कराने की बात कही गई थी, लेकिन कई स्थानों पर मशीन पहुंची ही नहीं।

लोगों ने मांग की है कि नालों की गहराई तक सफाई कर गाद को तुरंत उठाया जाए, ताकि बारिश के दौरान शहर को जलभराव से राहत मिल सके।

नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। फिलहाल बारिश को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर नालों की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही सभी नालों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।
सुनील हुड्डा, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
फोटो-52: बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक रोड पर कहीं-कहीं से नालों की गाद निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद
फोटो-53: बहादुरगढ़ में नाले की सफाई के बाद निकाली गई गाद। संवाद
फोटो-54: बहादुरगढ़ में नाले की सफाई करती जेसीबी। संवाद
फोटो-55: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में नाले में जमा गंदगी। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-52: बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक रोड पर कहीं-कहीं से नालों की गाद निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद- फोटो : Department

फोटो-52: बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक रोड पर कहीं-कहीं से नालों की गाद निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद- फोटो : Department

फोटो-52: बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक रोड पर कहीं-कहीं से नालों की गाद निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद- फोटो : Department

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें