जसिया में जाट समाज के धरने पर पहुंचे यशपाल मलिक ने चेताया
- फोटो : अमर उजाला
आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे जाटों की मांगें पूरी कराने के लिए यशपाल मलिक सरकार से दूसरे चरण की वार्ता करने को तैयार हो गए हैं, लेकिन एक शर्त पर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा है कि सरकार से 20 फरवरी को बातचीत का न्योता मिला है।
हमें वार्ता से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वार्ता से पहले होने वाली बयानबाजी पर अंकुश लगना चाहिए। जसिया में समिति की कार्यकारिणी की बैठक के बाद मलिक ने कहा कि कमेटी ने जो भी निर्णय लिए हैं, उनका खुलासा 19 फरवरी को बलिदान दिवस के मौके पर किया जाएगा।
मलिक ने कहा कि उनका प्रयास है कि 36 बिरादरी के साथ ही संतों-महात्माओं का समर्थन भी उन्हें मिले। इस कड़ी में आज रामपाल के अनुयायी समर्थन देने पहुंचे हैं। धरनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। सरकार के साथ 20 फरवरी को बातचीत करेंगे।