फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल की परिक्रमा

Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प‌ि‌रिक्रमा करती म‌‌हिलाएं - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पाई। श्री बांके बिहारी मंदिर पाई में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ महिलाओं की क्लश यात्रा से निकाल कर किया गया। महिलाओं ने अपने सिर पर पानी से भरे कलश उठाकर विभिन्न गलियों की परिक्रमा की।
विज्ञापन


कलश यात्रा के दौरान भगवान कृष्ण श्री रसिक बिहारी  के सानिध्य में भाव विभोर हो महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कथावाचक एवं साध्वी करूणागिरी ने कथास्थल पहुंचने पर श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा कर क्लश यात्रा को प्रारंभ करवाया गया।

क्लश यात्रा बैंड बाजों के  साथ निकाली गई। कथा वाचक करूणागिरी ने श्रद्धालुओं को गीता के सभी 18 अध्यायों से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी अपने जीवन की नैया को पार करने में सफल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक पंडित धनीराम ने बताया कि कथा समस्त ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से आरंभ की गई है। कथा श्रवण का समय शाम 3 से 6 बजे का रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें