फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए महिलाएं कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत पात्र महिलाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। डीसी वर्षा खांगवाल ने महिलाओं से योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। जिला प्रशासन की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने पात्र महिलाओं से योजना की पात्रता और पंजीकरण संबंधी जानकारी प्राप्त कर समय रहते आवेदन करने का आह्वान किया, ताकि वे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें