फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह पहले हुई थी पति की मौत, पत्नी को नहीं बर्दाश्त हुई जुदाई तो लगाया मौत को गले

Fri, 01 Nov 2019 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
हरदोई के प्रताप नगर के ग्राम कन्हई खेड़ा निवासी विधवा महिला ने बुधवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात की है। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। 

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्हईखेड़ा गांव निवासी नवनीता उर्फ लवली (27) का पति मुकेश उर्फ अभिषेक डाककर्मी था। चार माह पूर्व अभिषेक का शव बरगदिया पुल के पास नहर में पड़ा मिला था। बुधवार की रात नवनीता उर्फ लवली ने घर में कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

 

विज्ञापन

उसका शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक और लवली की शादी वर्ष अप्रैल वर्ष 2018 में हुई थी। चार माह पूर्व ही अभिषेक की भी मौत हो चुकी है।
 
परिवार अभी अभिषेक की मौत से उबरा नहीं था, इस बीच लवली ने आत्महत्या कर ली। लवली के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लवली ने पति की मौत से परेशान होने व इसी वियोग में जान देने की बात लिखी है।
 
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस व लवली के पिता गंगाराम निवासी ग्राम गोपालपुर परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता गंगाराम ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने बरामद सुसाइट नोट कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पिता गंगाराम  की तहरीर पर पुलिस ने ससुल अनिल कुमार, सास प्रेमादेवी, देवर राहुल व नंद अंकिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें