फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के हमले में घायल वेल्डर ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
-फोटो 90 : जितेंद्र, मृतक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में चाकू मारकर वेल्डर जितेंद्र (35) को घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान बिहार के बक्सर जिले के थाना कुरान सराये के गांव मठीला निववासी जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल करेगी ताकि हत्या के असल कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि दोनों आपस में जानते नहीं थे। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।

जितेंद्र बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में रहते थे और वेल्डर का काम करते थे। रविवार की सुबह करीब 9 बजे जितेंद्र सब्जी लेकर अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी सुमित नामक युवक से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर सुमित ने जितेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र की छाती और कमर पर गंभीर चोटें आई थी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े थे।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने जितेंद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनको पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
उपचार के दौरान मंगलवार को जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।



वर्जन
12 अप्रैल को चाकू से हमला कर जितेंद्र को घायल कर दिया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। अजय कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें