फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर की शाम केंद्रीय मंत्रियों के नाम

Tue, 18 Apr 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री जे.पी. नड्डा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर में सांसद अजय संचेती के बेटे की शादी है, जिसके लिए नामी-गिरामी राजनेता और अन्य हस्तियां जयपुर डेरा हुए हैं। सभी शादी में शरीक होंगे। शादी सिटी पैलेस में होगी।
विज्ञापन


अजय संचेती महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। बाड़मेर पेट्रोलियम रिफाइनरी के एमओयू के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दोपहर में जयपुर पहुंच गए हैं। वे शाम को इस शादी में शामिल होंगे। शाम को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, चिकित्सा मंत्री जे.पी. नड्डा, महाराष्ट के सीएम देवेंद्र फडनवीस भी जयपुर पहुंचे। फडनवीस सपत्नीक आए है। 

सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गड़करी तथा मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के भी जयपुर पहुंचने की सूचना है। इनके साथ ही प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस शादी में शिरकत की। 
विज्ञापन


उधर, जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर इन राजनेताओं का स्वागत राजस्थान भाजपा की ओर से किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को शाम को एयरपोर्ट पहुुंचने के निर्देश संगठन की ओर से दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें