फोटो नंबर 71: महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करने के बाद चिकित्सकों का आभार प्रकट करते प्रा
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों और पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। इसमें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। प्राचार्य आनंद कादयान की अध्यक्षता में लगे विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने गांव-गांव रैलियां निकालीं और नशे के खिलाफ नारे लगाए।
वक्ताओं ने नशे को अभिशाप बताया जो न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। स्वयंसेवकों ने युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और पढ़ाई व करियर पर ध्यान केंद्रित करें।
वहीं, गुरुग्राम के एसजीटी विश्वविद्यालय के प्रसूति तंत्र एवं स्वच्छता विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता शिविर में छात्रों को बताया गया कि खान-पान, रहन-सहन, ज्यादा समय तक स्क्रीन पर रहना बीमारियों का कारण है। इस अवसर पर डॉ. पूनम चौधरी, आशा, डॉ. आरती, डॉ. पूनम रानी, बेबी और रिंकी मौजूद रहीं।