फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मना विश्वकर्मा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र में विश्वकर्मा दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। मेहनतकश वर्ग ने औजारों की पूजा-अर्चना की। आमतौर पर यह धारणा है कि विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में औजार चलाना व मेहनत का कार्य करना अशुभ माना जाता है। इस त्योहार पर कमेरा वर्ग के लोगों ने अपने औजारों की पूजा कर इस पर्व को मनाया।
विज्ञापन

पंडित अमित गुभाना के मुताबिक इस त्योहार पर प्रचलित कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने वर्षा के देवता इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन को उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की थी तथा विश्वकर्मा द्वारा द्वारिका का निर्माण करने पर उन्हें आशीर्वाद भी दिया था।
कारीगरी जानू और मंजीत ने बताया कि आज के दिन हिंदू धर्म में व्यापारी, मजदूर व किसान कोई कार्य न कर छुट्टी रखते हैं। उन्होंने भी अपने औजारों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें