फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KashmirUnrest: घाटी में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच फिर हिंसक झड़प

Thu, 11 May 2017 04:18 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में वीरवार को भारी हिंसा हुई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई है। हिंसा की इन घटनाओं के बीच कश्मीर घाटी में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। 
विज्ञापन



मिली सूचना के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और बारामुला जिलों में छात्रों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया जिसके बाद बेकाबू हालातों को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। इन प्रदर्शनों के बाद से ही इस पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

बारामुला जिले के सोपोर मे गवर्नमेंट हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई है। इन प्रदर्शनों के मद्देनजर कश्मीर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हालांकि अब तक इन प्रदर्शनों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें