फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकना हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सेना के मेजर अरविंद के घर पर पसरा मातम

Wed, 30 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सुकना में शहीद हुआ जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कस्बे की वार्ड दस के सेना में मेजर अरविंद बजाला की वेस्ट बंगाल के सुकना क्षेत्र में हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद होने की खबर से इलाके में मातम पसर गया। सेना के चीता हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने में पायलट सहित दो और सेना के  अधिकारियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वेस्ट बंगाल के  सुकना में हुई दुर्घटना की खबर मिलते ही अरविंद के पिता थोड़ूराम माता संतोष कुमारी सहित घर में पहुंचे रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। अरविंद बजाला के बारे में जानकारी देते हुए परिवार के गुरदयाल डोगरा और रमेश कुमार ने बताया कि अरविंद बजाला दो भाईयाें में बड़े थे।

प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के नागबनी स्कूल में प्राप्त करने के बाद सेना की नोगरटा स्कूल में 12वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास कर पायलट बनने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद सेना में पायलट के तौर पर तैनात थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी

एक साल पहले हुई थी शादी - फोटो : Demp Pic.
अरविंद के पिता बैंक के रिटायर अधिकारी और माता संतोष कुमारी जेके बैंक में इस समय अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। छोटा भाई अकुंश इंजीनियर है। अरविंद के पिता ने बताया कि वर्ष 2015 दिसंबर में अरविंद की शादी हुई थी।

इन दिनों पत्नी भी उनके साथ रहती थी। बुधवार दोपहर को उनकी पत्नी ने ही घर में फोन कर इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने ही बताया था कि सबके प्यारे लक्की अब नहीं रहे। अरविंद को लोग घर में प्यार से लक्की बुलाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें