दीवान सिंह गुंसाईं
शेफ
अगर आप ड्राई डिश के शौकीन हैं और दून में इसका मजा लेना चाहते हैं तो सहारनपुर रोड स्थित होटल कैलिस्टा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां एक्सपर्ट शेफ आपके लिए तैयार करते हैं खास ‘वेजीटेबल सिक्कमपुरी’। इसका स्वाद और बेहतरीन वेजीटेबल मिक्सचर आपको देगा एक नया अनुभव।
खास तरीके से होती है तैयार
जर्मनी के म्यूनिख में साढ़े सात साल तक जर्मनवासियों को इंडियन स्वाद का मजा चखा चुके शेफ दीवान सिंह गुंसाईं इस डिश को खास तरीके से तैयार करते हैं। इसमें वह इंगलिश वेजीटेबल जैसे ब्लैक पीपर, ब्रोकली का भी इस्तेमाल करते हैं। दीवान सिंह के मुताबिक पहले सभी वेजीटेबल जैसे शिमला मिर्च, मशरूम, बींस की डाइस कटिंग कर उन्हें मिक्स कर लिया जाता है।
दूनवासियों की फेवरेट
इसके बाद इस मिक्सचर में प्याज का मसाला और पुदीना पेस्ट मिलाया जाता है। तैयार डिश को सर्व करने के लिए कोकोनट मिल्क इसमें डाला जाता है और चारों ओर पापड़ लगाकर सर्व किया जाता है। इस होटल के शेफ की यह पसंदीदा डिशन दूनवासियों की भी फेवरेट है।