फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: पति जेल में...पत्नी जमानत पर बाहर निकलते ही फिर जुट गई तस्करी में, हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ पुलिस ने 23.84 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिलाओं सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ पुलिस ने 23.84 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिलाओं सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल एक महिला पति के साथ हेरोइन तस्करी में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है जो जमानत पर बाहर थी। महिला का पति अभी भी जेल में है। बाहर निकलते ही महिला ने फिर से हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बीते बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल के कमरे में छापा मारा गया। कमरे में मौजूद कनालीछीना के सुरुण निवासी मीनाक्षी भंडारी, राजेंद्र सिंह, पिथौरागढ़ के धर्मशाला निवासी दीपक सिंह और भव्या सहदेव की तलाशी ली। चारों के पास से कुल 23.84 ग्राम हेरोइन और 2.74 ग्राम चरस मिली। एसपी रेखा यादव ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि चारों लंबे समय से हेरोइन तस्करी में शामिल थे। गिरोह में शामिल मीनाक्षी भंडारी और उसके पति सूरज भंडारी को बीते जनवरी में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। मीनाक्षी ने जमानत पर बाहर निकलते ही फिर से हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी जबकि उसका पति जेल में है। चारों मैदानी क्षेत्र से हेरोइन पिथौरागढ़ पहुंचकर इसे युवाओं को बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

एक दिन पहले हेरोइन तस्करी में वकील हुआ था गिरफ्तार

विज्ञापन

सीमांत जिले में हेरोइन की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते बुधवार को पुलिस ने 6.31 ग्राम हेरोइन के साथ एक वकील को गिरफ्तार किया। वकील भी पूर्व में हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। कार्रवाई के बाद भी उसने हेरोइन तस्करी से गुरेज नहीं किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी आरोपी जमानत पर बाहर आते ही फिर से बेखौफ हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें