फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021: गोरखपुर में ट्रेनिंग से नदारद 337 मतदान कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 09 Apr 2021 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी से आनाकानी या प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मचारियों पर गोरखपुर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में नहीं आने वाले 337 कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ एडीएम फाइनेंस ने संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


वहीं, चुनावी ड्यूटी से कतराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सहजनवां के एक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) ने भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के प्रबंधक को पत्र लिखकर संबंधित प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई कर इसकी जानकारी विभाग को भी देने को कहा है। प्रवक्ता के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की भी तैयारी है।

भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह की ड्यूटी पाली ब्लॉक के न्याय पंचायत डोहरिया कला में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सेक्टर संख्या आठ में लगी है। कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह को फोन पर बार-बार इस बात की जानकारी दी गई। वाट्सएप पर भी ड्यूटी आदेश भेजा गया। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी आदेश का अनुपालन करने को कहा था बावजूद इसके मनोज सिंह ने ड्यूटी आदेश प्राप्त नहीं किया। उन्होंने स्वयं को अस्वस्थ बताते हुए प्रधानाचार्य को वाट्सएप के जरिए अवकाश स्वीकृति के लिए प्रार्थना पत्र भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें