लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी, एमसीए, बीफार्मा, बीजेएमसी और एमबीए फाइनेंस की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 2 दिसंबर से शुरू होंगी। विषयवार तिथियां विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कॉलेजों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं और किसी बदलाव की सूचना वेबसाइट पर मिलेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय की एमए, एमएससी, एमसीए, बीफार्मा, बीजेएमसी और एमबीए फाइनेंस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होंगी। इस संबंध में लविवि की ओर से शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यलायों व कॉलेजों को भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की तैयारियां कर लें।
विज्ञापन
प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विषयवार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड है। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा कि जारी परीक्षा कार्यक्रम में किसी विषय की परीक्षा की तारीख में बदलाव होता है तो उसके लिए वेबसाइट पर अपडेट रहना होगा।
इन तारीखों में होंगी परीक्षाएं
एमसीए तृतीय सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
बीसीए तृतीय सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
बीफार्मा तीसरा, पांचवां व सातवां सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
बीजेएमसी तीसरा व पांचवां सेमेस्टर : 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक।