झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और यूनीक क्लब की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में यूनीक क्लब की टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की। मैच में यूनीक क्लब की टीम के खिलाड़ी पृथ्वी काजला को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित निजी क्रिकेट ग्राउंड में चैंपियंस बहादुरगढ़ और यूनीक क्लब की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। यूनीक क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनीक क्लब की टीम 23.4 ओवरों में 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में मोनिश ने 39 गेंदों में चार चौकों व एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में हेमांक दलाल ने पांच विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में श्रेयांश खत्री ने 41 गेंदों में छह चौकों की मदद से 27 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में पृथ्वी काजला ने चार विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में यूनीक क्लब की टीम के खिलाड़ी मोनिश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, यूनीक क्लब की टीम के खिलाड़ी पृथ्वी काजला को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।