संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। बेरी-कलानौर मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू कैनाल से निकलते समय रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप चालक के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव ढराणा निवासी संदीप और चिमनी निवासी सुनील पिकअप में सवार होकर ढराणा जा रहे थे। वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नहर से निकलते समय कलानौर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने पिकअप को टक्कर मार दी।
बस भिवानी से गुरुग्राम होते हुए आगरा जा रही थी। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि बस के अगले हिस्से और शीशे को भी नुकसान पहुंचा। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।
हादसे के बाद दोनों घायलों को बेरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
-
घायल पिकअप चालक के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
सुशील, जांच अधिकारी
29jjrp27- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई पिकअप। संवाद
29jjrp27- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई पिकअप। संवाद