झज्जर। फर्स्ट ब्लास्ट नाइट प्रतियोगिता में रोहतक के मानसरोवर पार्क में आयोजित की गई। झज्जर के दो मुक्केबाजों ने परचम लहराया। मुक्केबाज झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हैं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज प्रियांशु डबास ने प्रतिद्वंदी विशेष सोनीपत को 5-0 के स्कोर से हराया और फर्स्ट ब्लास्ट फाइट की बेल्ट व 31000 रुपये की धनराशि से सम्मानित हुए।
सागर जाखड़ ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला जतिन कुंडू अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज के साथ हुआ। सागर ने मैच एक तरफ बनाकर 5-0 से अपने नाम किया और फर्स्ट ब्लास्ट फाइट के विजेता बने। उनको 31000 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया। भारतीय मुक्केबाजी संघ के प्रधान अजय सिंह, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रधान मेजर सतपाल सिंधु, हरियाणा मुक्केबाजी संघ के महासचिव ओमवीर हुड्डा, संजीव कुमार, नवीन हुड्डा, विनेश लाकड़ा ने दोनों खिलाड़ियों व उनके कोच हितेश देशवाल को बधाई दी।