फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दो खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
05jjrp08- झज्जर। प्रियांशु डबास
विज्ञापन
झज्जर। भरतपुर में आयोजित खेलाे इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में जिले के दो खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ी शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मुक्केबाजी का अभ्यास करते हैं। पदक जीतने पर कोच, खिलाड़ियों व परिवार खुश है।
विज्ञापन

पांचवीं खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक राजस्थान के भरतपुर में हुई। जिले के दो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभर के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ मुकाबला हुआ जिसमें जिले के प्रियांशु डबास ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और प्रसन्न गुढ़ा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता मनीष बंसल, केशव सिंघल, भाजपा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, महिपाल यादव, संघ के महासचिव सोमवीर अहलावत, संघ के प्रधान हितेश देशवाल व कोच ने बताया दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर पदक अपने नाम किए है। इसके साथ ही खिलाड़ी लगातार कठिन अभ्यास भी कर रहे हैं। आगामी प्रतियोगिताओं में भी यह खिलाड़ी देश-प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।

05jjrp08- झज्जर। प्रियांशु डबास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें