फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 20 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। लोडर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में टेंपो से गिरकर घायल राहगीर ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना का शिकार हुए बाइक सवार सिर पर हेलमेट नहीं लगाए था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निसी रामबाबू (25) पुत्र श्रीपाल सोमवार को दोपहर अपनी मां कलावती का इलाज कराने बाइक से बांदा आ रहा था। बांदा-तिंदवारी मार्ग पर कुरसेजा के पास मां की हालत बिगड़ने पर उसे बाइक से उतार कर टेंपो में बैठा दिया।
विज्ञापन


वापस बाइक के पास आते समय लोडर ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। एक माह पहले घर आया था। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव निवासी शिवकुमार (65) पुत्र माधव सोमवार को शाम टेंपो से बांदा से बबेरू जा रहा था। कसबे के नजदीक टेंपो से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें