फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू की गईं दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने कोहरे की वजह से हावड़ा-दिल्ली रूट पर कई दैनिक निरस्त कर दी है। इससे लोगों को दिल्ली, लखनऊ, आगरा आदि जगह जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी शुक्रवार से संचालित की है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेनों को चलाया जाएगा। इसमें ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को 12 व 14 दिसंबर से चलाया गया। इसी तरह डाउन में ट्रेन संख्या 02418 नई दिल्ली-प्रयागराज विशेष ट्रेन को 13 व 15 दिसंबर को चलाया जाएगा। यह ट्रेन अप रेलवे ट्रैक पर प्रयागराज रेलवे स्टेशन से देर रात 11: 23 बजे चलेगी।
यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी होते हुए इटावा जंक्शन पर सुबह 04 :30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन टूंडला, अलीगढ़, चिपयाना बुजुर्ग से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर रात में 09:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे। इसमें एसएलआर/डी-01, एसएलआर-01, सामान्य-04, सलीपर-06, एसी तृतीय-03, इकॉनमी कोच-03 व एसी प्रथम-01 कोच होगा। सामान्य के चार कोच होने से जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले लोग आसानी से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 04103 प्रयागराज -लालगढ़ विशेष गाड़ी का 12 दिसंबर से संचालन किया गया। यह ट्रेन प्रयागराज से चलकर इटावा जंक्शन पर रात 12:58 बजे आएगी। यह ट्रेन आगरा, मथुरा, जयपुर, बीकानेर होते हुए लालगढ़ तक जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें