फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्र व्यवस्थापक बदले

Wed, 07 Feb 2018 10:55 PM IST
mau news
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
विज्ञापन
मऊ।यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारियों के चक्रमण करने के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकल करने का क्रम जारी रहा। बुधवार को मंडलीय पर्यवेक्षक के निरीक्षण में दो परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान में अनियमितता मिली। पर्यवेक्षक के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर नए केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की है। जबकि एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्र को रस्टीकेट किया गया। परीक्षा में 69077 के सापेक्ष 48763 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 20314 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन

 जिले के 145 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। बुधवार को इंटरमीडिएट प्रथम पाली मेें संगीत गायन प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय पाली में बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार प्रथम प्रश्नपत्र, हाईस्कूल हिंदी प्रश्नपत्र रहा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में 69077 के सापेक्ष 48763 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 20314 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। शासन की तरफ से नामित मंडलीय पर्यवेक्षक ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सत्यराम इंटर            कालेज गौहरपुर में सीटिंग प्लान में गड़बड़ी मिली। वहां तैनात केंद्र व्यवस्थापक संतोष यादव को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने उनके स्थान पर रामउग्रह प्रसाद को केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की है।
विज्ञापन

इसी तरह किशुनदेई इंटर कालेज कौमा चौबेपुर में भी गड़बड़ी पकड़ी।  वहां केंद्र व्यवस्थापक अर्पणा चतुर्वेदी को कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर शशिप्रकाश राय को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया  गया है।
इसी क्रम में टाउन इंटर कालेज मुहम्मदबादगोहना में एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया गया।  इसी क्रम में दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य तथा केंद्र व्यवस्थापक विश्वामित्र मिश्र ने बताया कि              परीक्षा मे सख्ती के चलते 33            छात्रों ने दूसरे दिन परीक्षा छोड़ दी। वहीं वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र में बने परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा में शामिल लगभग 20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इसके अलावा क्षेत्र के टाउन इंटर कॉलेज में महज 91 में 40 तथा 79 में 44 छात्रों ने ही परीक्षा  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें