फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बार दिया ज्ञापन, खून से लिखी चिट्ठी फिर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: अपनी मांगों को लेकर उप मंडल अधिकारी को ज्ञापन देते जहांगीरपुर के ग्रामीण। (संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बादली। गांव जहांगीरपुर के ग्रामीणों ने 12 बार दिया ज्ञापन, सीएम को खून से चिट्ठी भी लिखी फिर भी नहीं गंदे पानी के निकास का समाधान नहीं हो पाया। सोमवार को ग्रामीणों ने समाधान शिविर में उपमंडल अधिकारी को गंदे पानी की निकासी की समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि कई बार मांग के बाद भी गंदे पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं जबकि तालाबों पर लोगों का अवैध कब्जा है। पहले शहीद भगत सिंह ग्रामीण विकास समिति ने मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखा था। बार-बार गांव की समस्याएं उठाए जाने के बाद भी पूरी नहीं हुईं।
इससे पहले 12 बार ज्ञापन सौंप चुके हैं इसमें दो बार झज्जर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। सड़क पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। सत्य प्रकाश और दीपक शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा को हटवाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जहांगीरपुर गांव में तालाब अवैध कब्जों की भेंट चढ़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो से लेकर आला अधिकारियों के तक के दरवाजे खटखटाया हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


लंबित मांगों को लेकर रोष
गांव जहांगीरपुर की शहीद भगत सिंह ग्रामीण विकास समिति से दीपक शर्मा और सत्य प्रकाश ने बताया कि गांव में मुख्य मांग लंबित हैं। जो अभी तक पूरी नहीं हुईं। जिसके कारण कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों में रोष है। गांव का बेल वाले जोहड़ का पानी काफी खराब हो चुका है। ग्रामीणों ने गांव के सभी पंचायती तालाब की निशानदेही करवाने के बाद अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


फोटो नंबर 72:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें