फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस: याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के फिर न आए

Fri, 24 Mar 2017 01:31 AM IST
उधमपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
23 मार्च 1931 शहीद
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर वीरवार को देविका नगरी के विभिन्न हिस्सों में झांकियां निकालने के साथ श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। झांकी के माध्यम से शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी के सदस्यों ने शहरवासियों तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाया।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी के प्रधान लुद्दरमनी के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे झांकी आदर्श कालोनी से निकली। झांकी सलाथिया चौक, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, इंदिरा चौक, गोल मार्केट, टाउन हाल चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापस आदर्श कालोनी पहुंच कर संपन्न हुई।

झांकी के दौरान कलाकार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद, रानी झांसी के वेश में नाच-गाकर देशभक्ति का संदेश दे रहे थे। लुद्दरमनी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग शहीदों के बलिदानों को भूलते जा रहे हैं। लोगों को उनके बारे में जानकारी देने के लिए ही इस तरह की झांकियों का आयोजन करके शहीदों के बलिदानों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


फ्रूट एंड वेजिटेबल वेंडर्स एसोसिएशन ने रैली निकाल कर शहीद भगत सिंह सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैला तालाब में सबसे पहले सभी ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी रैली निकाल कर निकले।

रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापस सैला तालाब पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल गुप्ता, राजेश कुमार शर्मा व अन्य मौजूद थे। शहीदी दिवस पर प्रयास संस्था की तरफ से सलाथिया चौक पर कार्यक्रम का आयोजन करके शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें