चंपावत में स्पोर्ट्स हास्टल के लिए ट्रायल देते बच्चे।
- फोटो : चंपावत
खेल विभाग के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से दो दिनी चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। गोरलचौड़ मैदान में ट्रायल के पहले दिन 49 बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों के लिए हुए ट्रायल में प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि पहले दिन फुटबॉल के लिए 14, वॉलीबाल के लिए एक तथा एथलेटिक्स में चार, बॉक्सिंग के लिए दस और क्रिकेट के लिए 16 बालकों ने चयन के लिए ट्रायल दिया, जबकि हॉकी में एक और बॉक्सिंग के लिए तीन बालिकाओं ने ट्रायल में प्रतिभाग किया।
निर्णायकों में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, दिनेश नेगी, अतुल अधिकारी, सुनील गड़कोटी, गौरव पंत, जगन्नाथ आदि शामिल रहे, जबकि चंद्रशेखर ओली, हीरा गिरि और मुन्ना राय आदि ने संचालन में सहयोग किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार चयन ट्रायल्स का आयोजन 28 अप्रैल को भी सुबह दस बजे से गोरलचौड़ मैदान और टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, क्रिकेट आदि खेलों में प्रवेश के लिए प्रतिभागियों की आयु एक जुलाई 2017 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।