फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसलों की बिजाई से पहले करें बीज उपचार : कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। रबी फसलों की बिजाई के सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को बीज उपचार के प्रति जागरूक करना शुरू कर दिया है। कृषि अधिकारियों ने किसानों को घर में तैयार किए गए बीज की बिजाई से पहले उचित उपचार करने की सलाह दी है, ताकि फसल को दीमक और अन्य कीटों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
कृषि एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि हरियाणा बीज निगम से खरीदा गया बीज पहले से उपचारित होता है। इसलिए किसान उसका दोबारा उपचार न करें। वहीं, घर में तैयार किए गए बीज का इस्तेमाल करने वाले किसान बिजाई से पहले कृषि वैज्ञानिकों की सिफारिशों के अनुसार उसका उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीज उपचार के लिए किसी भी कीटनाशक का इस्तेमाल करने से पहले उसकी निर्धारित मात्रा, प्रयोग विधि और संबंधित फसल के लिए उपयुक्तता की जानकारी कृषि विशेषज्ञों से लेनी चाहिए। कृषि विभाग की ओर से गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से बिजाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें