फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या जन्म पर पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ कुआं पूजन

विज्ञापन
-फोटो 59 : कन्या जन्म पर कुआं पूजन करती महिला। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा निवासी सचिन और उनकी पत्नी स्वीटी के घर कन्या जन्म पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बेटी का कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिवारजन, रिश्तेदार और ग्रामीण नवजात को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन छारा का विशेष सहयोग रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप दलाल ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जन्म पर खुशी मनाना सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग की मोनिका और संदीप राणा ने नवजात और माता के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर खुशी व्यक्त की और सभी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के संदेश को आगे फैलाने का संकल्प लिया। परिवार ने अतिथियों और फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें