बहादुरगढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत लंबित नोटिसों के निपटान के लिए लगाए जा रहे विशेष शिविरों का आज अंतिम दिन है। जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगाए जा रहे शिविरों में मतदाता जरूरी दस्तावेज बीएलओ को जमा करा सकते हैं।
रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने वीरवार को बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्रों के सोलधा गांव स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्य प्रगति का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को शिविरों की निगरानी के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं, वे आज शिविर में बीएलओ को दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम 6 नवंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।