पंजाब सरकार की ओर से मंगलवार को 49 नायब तहसीलदारों के तबादले व तैनाती के आदेश जारी किए गए। इस आदेश के अनुसार, अशोक कुमार जिंदल को नायब तहसीलदार शेरपुर, हमीर सिंह को मूनक, मनमोहन सिंह को भवानीगढ़, गुरमीत सिंह मिचरा को जगराओं, नरिंदर पाल को अहमदगढ़, गुरदर्शन सिंह को घनौर, लक्ष्य कुमार तहसीलदार (ट्रेनिंग अधीन) को मलेरकोटला, जगतार सिंह तहसीलदार (ट्रेनिंग अधीन) को डेहलों, बहादर सिंह को लहरागागा, हरबंस सिंह को लुधियाना (साहनेवाल), विश्वजीत सिंह को लुधियाना (ईस्ट), मनमोहन कुमार को कुंमकलां, दलीप सिंह को नंगल, तरविन्दर कुमार को मुल्लांपुर दाखा, सतीन्द्र पाल सिंह राणीके को ऐगरेरियन मोहाली, हरप्रीत कौर को गमाडा मोहाली, रुपिंदर माणकू को चमकौर साहिब, सुरिंदर पाल को नूरपुर बेदी और अतिरिक्त प्रभार श्री आनन्दपुर साहिब, ओम प्रकाश जिंदल को भिक्खी, रमेश कुमार को बल्लियांवाली, जसवंत सिंह को तलवंडी भाई, लवप्रीत कौर तहसीलदार (ट्रेनिंग अधीन) को सादिक, मनिन्दर सिंह को कोट इसेखान, यादविंदर सिंह को मक्खू और विजय बहिल को गुरूहरसहाए और अतिरिक्त प्रभार ममदोट लगाया गया है।
इनके अलावा दीपक भारद्वाज को नायब तहसीलदार बुढलाडा, सुरिंदर कुमार को बधनीकलां, राजिंदरपाल सिंह को लक्खेवाली, नीरज कुमार को खुईयां सरवर, अरजिंदर सिंह को अरनीवाला शेख सुभान, लखविंदर पाल सिंह गिल को नूरमहल, प्रगन सिंह को अमृतसर-1, निर्मल सिंह को गड़दीवाला, मनजीत सिंह-2 को टांडा, लवदीप सिंह को होशियारपुर, लछमण सिंह को पठानकोट और अतिरिक्त प्रभार नरोट जैमल सिंह, मेला सिंह को तरनतारन, वरियाम सिंह को नौशहरा मझ्झा सिंह और अतिरिक्त प्रभार बटाला, चंद्र मोहन को सुलतानपुर लोधी और अतिरिक्त प्रभार तलवंडी चौधरियां, सतीश कुमार को श्री हरगोबिंदपुर, सतविंदरजीत सिंह ढड्डा को करतारपुर, नरोतम सिंह को ढिल्लवां, हरमिंदर सिंह हुंदल तहसीलदार (ट्रेनिंग अधीन) को नकोदर, परमजीत सिंह को बंगा, गुरसेवक चंद को शाहकोट, गुरप्रीत सिंह को मोहाली, अविनाश चंद्र को ज़ीरा, राजेश नेहरा को रोपड़ और जसकरन सिंह को माजरी में तैनात किया गया है।