फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा सम्मानः पोर्ट ब्लेयर की सड़क को मिला शहीद भगत सिंह का नाम

Wed, 03 May 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भगत सिंह शहीदी दिवस
विज्ञापन
देश में शहीदों के नाम पर एक बड़ा काम किया गया है। दरअसल, पोर्ट ब्लेयर की तीन सड़कों का नाम पंजाब के शहीदों के नाम पर रखा गया। अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर प्रो. जगदीश मुखी ने बताया है कि पोर्ट ब्लेयर की तीन प्रमुख सड़कों के नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद डॉ. दीवान सिंह कालेपानी और शहीद मदन लाल ढींगरा के नाम पर रखे गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रो. मुखी ने यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल को दी। प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर में प्रो. मुखी के साथ बैठक की। यह बैठक करीब एक घंटे चली। प्रतिनिधिमंडल ने प्रो. मुखी से आग्रह किया कि ब्रिटिश हुकूमत के दौरान काला पानी की सजा पाने वाले देशभक्तों से संबंधित इतिहास में उन पंजाबी शहीदों का भी उल्लेख शामिल होना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के हाथों जुल्म सहे।

उल्लेखनीय है कि डा. दीवान सिंह उन जापानियों के हाथों शहीद हुए, जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के समय इस द्वीप समूह के अंग्रेजों से छीन लिया था। प्रो. मुखी ने एसजीपीसी प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को स्वीकार करते हुए कहा कि सेलुलर जेल (जिसे अब राष्ट्रीय म्यूजियम का दर्जा दिया जा चुका है) पंजाबियों की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका की झलक पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें