फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातनहेल खंड की तीन सड़कों का होगा नवीनीकरण, 1.44 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
29jjrp13- खानपुर कलां से गोगा मंदिर सड़क, जिसका नवीनीकरण होना है। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
साल्हावास। मातनहेल खंड के गांव खानपुर कलां से गोगा वीर मंदिर, सेहलंगा से बिरोहड़ तक और ढलानवास से सासरौली रेलवे फाटक तक तीन सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इन तीनों सड़कों का नवीनीकरण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से करवाया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ऑनलाइन बिड भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है और 13 नवंबर को बिड खोली जाएंगी।
तीनों सड़कों की कुल अनुमानित लागत 1 करोड़ 44 लाख 52478 रुपये है। यह कार्य वर्क प्लान 2026-27 के तहत ग्रुप नंबर-3 में कराया जाएगा। इन तीनों सड़कों के बनने से बिरोहड़, मालियावास, ढलानवास, सासरौली, झामरी, झाड़ली सहित लगभग आठ से दस गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़कों के नवीनीकरण का काम पूरा करने की अवधि 6 महीने है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को होगा फायदा
मंदिर कमेटी व प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि खानपुर कलां से गोगा जी मंदिर तक सड़क का नवीनीकरण होने से लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि जन्माष्टमी व गोगा नवमी पर खानपुर कलां में दो दिवसीय विशाल मेले व कुश्ती दंगल का आयोजन होता है। इस बार हुए कुश्ती दंगल में मंदिर कमेटी व प्रधान अत्तर सिंह सहित खानपुर कलां के ग्रामीणों ने विधायक गीता भुक्कल से सड़क बनवाए जाने की मांग की थी। यह सड़क लगभग 15 साल पहले बनी जो खस्ता हालत में जिससे गोगा जी मंदिर में जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन
तीन सड़कों के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 13 नवंबर को टेंडर खुलेंगे। तीनों सड़कों के लिए अनुमानित लागत 1.44 करोड़ रुपये है।
यादवेंद्र मोर, अधिशासी अभियंता, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें