फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: आधी रात को जिला जज के ई-मेल पर बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खंगाला गया परिसर का कोना- कोना

Fri, 13 Feb 2026 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामला सामने आते ही पूरे कचहरी परिसर को खंगाला गया। मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया। 
विज्ञापन
बनारस कचहरी परिसर में जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला के ईमेल पर रात 1.10 बजे कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुक्रवार सुबह कचहरी का कोना-कोना खंगाला गया। कचहरी को पूरी तरह से खाली कर कैंट पुलिस ने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कॉड, आरआरएफ के साथ चेकिंग की। शाम को एटीएस की टीम ने भी कचहरी की सुरक्षा की जांच की। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा ने जिला जज से मुलाकात की और बार पदाधिकारियों से वार्ता कर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। 
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; BHU: यूपी-बिहार के 35% जज बीएचयू के पूर्व छात्र, पुरातन छात्र सम्मेलन में कल नौ एजेंडों पर होंगे एक संग
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के साथ तलाशी अभियान चलाया। ई-मेल में एक लाइन में धमकी दी गई कि शुक्रवार दोपहर ठीक 1.30 बजे 18 स्थानों पर बम धमाके कर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को निशाना बनाया जाएगा। धमकी देने वाले ने खुद को सन्निया दसन बताया है।

बनारस कचहरी - फोटो : अमर उजाला
जिला जज ने पुलिस आयुक्त को सूचना दी। साथ ही बार के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके तुरंत बाद ही अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर को खाली करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते के साथ पहुंचे। अधिवक्ताओं से चैंबर को खाली करने की अपील की। साथ ही कोना-कोना को खंगाला। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा भी कचहरी पहुंचे और पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि आतंकी घटना झेल चुकी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में बहुत लापरवाही है। गेट पर लगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर सिर्फ शोपीस हैं। किसी भी गेट पर चेकिंग की व्यवस्था नहीं है। कचहरी में कहीं से कोई भी प्रवेश कर सकता है। पुलिस आयुक्त से मांग है कि डीएफएमडी को दुरुस्त कराएं। अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि कचहरी की सुरक्षा बढ़ाई जाए। लगेज स्कैनर जैसी व्यवस्था सभी प्रवेश द्वार पर होनी चाहिए। कचहरी में समय-समय पर जांच होनी चाहिए। सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए।

साइबर सेल की टीम कर रही है ईमेल की जांच
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा ने बताया कि ईमेल पर धमकी के बाद से कचहरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी कचहरी को खंगाला गया। तीन कंपनी पीएसी, एटीएस, आरआरएफ समेत कैंट, शिवपुर, लालपुर-पांडेयपुर थाने की फोर्स ने छानबीन की है। साइबर सेल के विशेषज्ञों की टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
परेशान हुए वादकारी और अधिवक्ता
सुबह अचानक कचहरी को खाली कराए जाने से वादकारियों और अधिवक्ताओं में अफरातफरी रही। कई मुकदमों में जनरल डेट लगी। जमानत पर सुनवाई टल गई। पुलिस अभिरक्षा में आए बंदियों को मायूस लौटना पड़ा। शुक्रवार को कचहरी में कोई भी काम नहीं हुआ। दोपहर 12 बजे से पहले ही कचहरी खाली हो गई।

कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कचहरी को बम से उड़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
ईमेल से कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में प्रभारित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय शशिचंद्र दुबे ने कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार ‘suniyadasan@outlook.com’ ईमेल आईडी से जिला न्यायाधीश को भेजे गए संदेश में जजों और वकीलों को धमकी दी गई।
विज्ञापन

बनारस कचहरी - फोटो : अमर उजाला
ई-मेल में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर लिखा गया कि पवित्र शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे कचहरी परिसर में 18 स्थानों पर ब्लास्ट किए जाएंगे। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईमेल आईडी और उसके स्रोत की जांच जारी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें