फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाला: हजारों शिक्षकों के सामने खड़ी हुई ये समस्या, शिक्षामित्र भी परेशान

Fri, 06 Jul 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा जिले में शिक्षा मित्र सहित 6459 शिक्षकों का वेतन शिक्षक भर्ती घोटाले में फंस गया है। बीएसए ने अब तक वेतन संबंधी रिपोर्ट वित्त एवं लेखाधिकारी को नहीं दी है, जिससे घपले में फंसे नामजद शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती घोटाले में 11 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इसमें से चार जेल जा चुके हैं, जबकि सात फरार हैं। इसकी अधिकृत सूचना जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने अब तक वित्त एवं लेखाधिकारी को नहीं दी है। 

इससे वेतन जारी होने की स्थिति नहीं बन पा रही है। हालांकि वित्त एवं लेखाधिकारी ने इस स्थिति को स्पष्ट करने के लिए बीएसए को पत्र भेजा है, जिसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को मानदेय भी फंसा

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जेल जाने वाले शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो सकता है। वित्त एवं लेखाधिकारी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब इसी स्थिति में उलझने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। 
      
इधर, जिले में तैनात शिक्षा मित्रों का भी मानदेय भी उलझा हुआ है। पिछले चार माह से जिले में तैनात 1959 शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षा मित्र परेशान हैं। 

इसकी शिकायत भी शिक्षा मित्रों ने विभागीय अधिकारियों से की है, लेकिन शिक्षक भर्ती घोटाले में उलझे अफसर शिक्षा मित्रों की परेशानी को सुनने को ही तैयार नहीं है। शिक्षा मित्रों के नेता राजकुमार चौधरी ने कहा है इस मामले को डीएम के समक्ष भी रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें