फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में लगेगा रोजगार मेला, आ रही ये कंपनियां..

Fri, 14 Oct 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
रोजगार तलाश रहे सैंकड़ो युवाओंं के लिए खुशखबरी है। कानपुर इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज रोजगार के अवसर लेकर आया है। 18 अक्तूबर को एक्सचेंज में रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक अपना बायोडाटा इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के 13-नंबर कमरे में जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कानपुर और आरएसपीएल कानपुर के साथ ही अन्य कंपनियां रोजगार मेले में शामिल होंगी। इन दोनों कंपनियों ने मेले में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अन्य कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की असुविधा होने पर अभ्यर्थी सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

नौकरी के क्लिक करें...

डेमो
बजाज आलियांज लाइफ 
पद का नाम- सीनियर बिजनेस डेवलपर
रिक्तियों की संख्या- 140
शैक्षिक योग्यता- इंटरमीडिएट/ ग्रेजुएशन
वेतन- 10 हजार रुपये टारगेट पूरा करने पर
कार्य स्थान- कानपुर

आरएसपीएल, कानपुर
पद- केमिस्ट (10)
शैक्षिक योग्यता- बीएससी रसायन विज्ञान
अनुभव- 2 से 5 वर्ष
आयु- 21 से 30 वर्ष
वेतन- 8 से 12 हजार रुपये

इंजीनियर/ प्रोडक्शन इंजीनियर (10)
शैक्षिक योग्यता- बीटेक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्टूमेंटेशन)
अनुभव- 1 से 5 वर्ष
आयु- 18 से 30 वर्ष
वेतन- 10 से 12 हजार

फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिीशियन, मशीन ऑपरेटर (रिक्तियां-100)
शैक्षिक योग्यता- आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक
अनुभव- 2 से 5 वर्ष
आयु- 18 से 35 वर्ष
वेतन- 8 से 12 हजार रुपये

एचआर एग्जिक्यूटिव/ सीनियर एग्जिक्यूटिव (20)
शैक्षिक योग्यता- एमबीए- एचआर, एमएसडब्ल्यू- आईआरपीएम
अनुभव- 2 से 5 वर्ष
आयु- 22 से 40 वर्ष
वेतन- 12 से 20 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें