फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के शातिर चोरः सीएम के खेल सलाहकार और पुलिस कमिश्नर तक को नहीं छोड़ा

Tue, 30 Aug 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के शातिर चोरों ने सीएम अखिलेश यादव के खेल सलाहकार और पुलिस कमिश्नर तक के मकान का ताला तोड़ डाला पर वह भीतर नहीं घुस सके।
विज्ञापन


लखनऊ के वीवीआईपी इलाके बटलर पैलेस कॉलोनी में चोरों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खेल सलाहकार व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अनुराग भदौरिया और आजमगढ़ के कमिश्नर नीलम अहलावत के मकान का ताला तोड़ डाला। हालांकि, चोर भीतर नहीं घुस सके। 

चोरों ने कमिश्नर और खेल सलाहकार के घर के पास रहने वाले डॉ. अंजनी कुमार पाठक के मकान को भी निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर-नकदी समेट ले गये। वारदात के वक्त तीनों ही मकान पर ताला लगाकर बाहर गये थे। 
विज्ञापन


तीनों मामले की रिपोर्ट हजरतगंज थाने में दर्ज करायी गयी है। बटलर पैलेस कॉलोनी के बी-9 निवासी मुख्यमंत्री के खेल सलाहकार ने बताया कि वह इन दिनों गोरखपुर में चल रही इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग में व्यस्त हैं।

बीते शनिवार की शाम वह शहर से बाहर थे तभी बदमाशों ने उनके मकान के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की। एक कुंडी चोर नहीं तोड़ सके जिससे चोरी नहीं हुई।

उन्होंने हजरतगंज कोतवाली की पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर विजयमल यादव सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छानबीन की। खेल सलाहकार के कमरे से एक बड़ा ताला मिला। 
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुल‌िस फोर्स

डेमो - फोटो : pti
छानबीन में पता चला कि यह ताला सामने के मकान में रहने वाले आजमगढ़ के कमिश्नर नीलम अहलावत का है। पुलिस कमिश्नर के मकान पहुंची तो वहां भी ताले टूटे देखकर पसीने छूट गये।

पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पहले कमिश्नर के घर चोरी की कोशिश की। यहां ताला तोड़ा लेकिन इंटरलॉक होने के चलते दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद कमिश्नर के दरवाजे पर लगा भारी-भरकम ताला लेकर चोर खेल सलाहकार के घर की तरफ आये। कमिश्नर के ताले से ही उन्होंने खेल सलाहकार के मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

इसके बाद चोरों ने पास ही रहने वाले डॉ. अंजनी कुमार पाठक के मकान को निशाना बनाया। उधर, कमिश्नर के परिचित विशेष सचिव सत्यनारायण श्रीवास्तव को चोरी का पता चला तो तत्काल उन्हें फोन पर सूचना दी। 

विशेष सचिव ने बताया कि कमिश्नर के शहर में मौजूद न होने के चलते उनकी तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गयी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बटलर पैलेस कॉलोनी में कुछ लोग झोपड़े बनाकर रह रहे हैं। इनके बारे में छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें