फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की सबसे छोटी महिला करेगी सबसे बड़ी पुस्तक का विमोचन

Sat, 05 Aug 2017 06:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे करेंगी
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर जिले के रहने वालों के लिए संडे का दिन एतिहासिक रहेगा। शहर के रामलीला मैदान में विश्व की सबसे बड़ी पुस्तक का विमोचन विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे करेंगी। 
विज्ञापन


24 इंच लंबी 24 साल की आमगे जैन संत तरुण सागर महाराज की 51 फ़ीट की पुस्तक कड़वे प्रवचन का विमोचन करेंगी। 24 इंच लंबी आमगे का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में विश्व की सबसे छोटी महिला के रूप में दर्ज है। 

तरुण सागर महाराज ने शनिवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का विमोचन विश्व की सबसे छोटी महिला से करवाने का उद्देश्य समाज को कन्या भ्रूण हत्या को लेकर सन्देश देना है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को समाज के अभिशाप बताया। 
विज्ञापन


महाराज ने भ्रष्टाचार को अजगर की संज्ञा देते हुए कहा कि हम लोग समस्या को लेकर प्रार्थना ही करते है, प्रयत्न नही करते। हमें भृष्टाचार को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयत्न करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें