फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, बच्ची समेत दो की मौत

Wed, 17 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दीवार ढही - फोटो : demo
विज्ञापन
बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुबाई के मजरे भईयाखेड़ा निवासी सुशील की दो वर्षीय बच्ची अनन्या मंगलवार दोपहर घर में खेल रही थी। बरसात के दौरान घर के बाहरी कमरे की कच्ची दीवार बच्ची पर ही गिर गई।
विज्ञापन


मलबे में दबने से बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्रीय लेखपाल ने परिजनों को दैवी आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के दौरान धौरा गांव निवासी गुरुदयाल के घर की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने से गुरुदयाल की पत्नी गुरुदेई (60 )की मौत हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन


सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव निवासी रामरानी (70) पत्नी रामस्वरूप मंगलवार सुबह कमरे की छत गिरने से घायल हो गईं। उन्हें परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें