झज्जर। बहादुरगढ़ स्थित श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एनएससीए झज्जर और एसएससीए के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एसएससीए की टीम ने 40 रन से जीत दर्ज की। प्रणव दहिया मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएससीए की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए। टीम की ओर से प्रणव दहिया ने 54 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली। एनएससीए की ओर से जयंत दलाल ने तीन विकेट हासिल किए।
268 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम 37 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहित ने 69 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। एसएससीए की ओर से आर्यन जून ने तीन विकेट लिए।
मैच में एनएससीए झज्जर के खिलाड़ी मोहित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा एसएससीए के खिलाड़ी आर्यन जून को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।