फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर निवासी यशवर्धन दलाल ने विजय हजारे ट्राॅफी में हरियाणा की टीम से खेलते हुए डेब्यू किया। रेलवे की टीम के खिलाफ खेले गए मैच में यशवर्धन दलाल ने 26 रन बनाए और एक कैच पड़ा।
विज्ञापन

बंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और रेलवे की टीम के बीच खेले गए विजय हजारे ट्राॅफी के मैच में रेलवे की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। रेलवे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट 267 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की टीम ने 43.4 ओवरों में चार विकेट पर 270 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान यशवर्धन दलाल ने एक कैच पकड़ा। हरियाणा की टीम का अगला मैच 26 नवंबर को सौराष्ट्र की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें