फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल में भी नहीं बन पाया बगीची से माजरा पुल तक एक किलोमीटर मार्ग

विज्ञापन
फोटो संख्या:-61 कृष्णा कॉलोनी से पुलि तक टूटे रोड में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की कृष्णा कॉलोनी से रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाले एक किलोमीटर मार्ग की 22 वर्षों से सुध नहीं ली गई। अब सड़क के नाम पर रोड़े और कच्चा रास्ता ही बचा है। गड्ढों के कारण बाइक चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने नगरपालिका को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


यह शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला सबसे छोटा मार्ग है। शहर व आसपास के गांवों के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। रेलवे फाटक पर जाम से बचने के लिए माजरा खुर्द रेलवे पुल के नीचे से शिव मंदिर के पास रेवाड़ी रोड तक पहुंचा जा सकता है। गोशाला रोड व मसानी चौक से भी इस मार्ग का उपयोग किया जा सकता है। रेलवे विभाग की ओर से रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया जाना है, ऐसे में इस मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।

प्रवीन सैनी, जोगेंद्र, भूपेंद्र व ललित जोशी ने बताया कि सड़क जर्जर हो चुकी है। यहां कृष्णा कॉलोनी व राम बिहार कॉलोनी बनी हैं, जिनके निवासी सुबह-शाम सैर के लिए जाते हैं। उन्होंने नगरपालिका से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन


- वर्जन:
इस रोड के लिए सरकार को बजट के लिए डिमांड भेजी हुई है। बजट पास होने के बाद इस रोड का शीघ्र ही निर्माण करवा दिया जाएगा। लोगों किसी भी तरह की परेशानी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें