फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते वृद्ध ने फांसी लगा दी जान

Thu, 01 Mar 2018 07:40 PM IST
हमीरपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के पहाड़ीगढ़ी गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक वृद्घ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पहाड़ीगढ़ी गांव निवासी बसारत खां (80) राठ कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ले में अपने नाती रसूल के साथ रहता था।

बसारत के चार पुत्र रहीम, अलीबख्श, रहमान और करीम हैं। जो बाहर दिल्ली में मजदूरी करते हैं। नाती रसूल ने बताया कि बुधवार की शाम उसके दादा गांव चले गए थे। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने घर के पीछे एक चिल्ला के पेड़ पर रस्सी से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रसूल ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर अपना और अपने दादा का पेट भरता था। बसारत करीब चार से राठ में रह रहा था। पत्नी की दस साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें