29jjrp09- वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन करते पूर्व मंत्री कैप्टन
- फोटो : 1
झज्जर। वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र ‘अभ्युदय 2026-27’ का शुभारंभ किया गया।
समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सत्र का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस अवसर पर संस्थान में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के साथ अनुशासन और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के दौरान ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज गूगल के सहयोग से चिकित्सा शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शामिल कर रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यहां विद्यार्थियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं, अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि संस्थान का रैगिंग-मुक्त परिसर सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है, जिससे विद्यार्थी बिना किसी भय के पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव कल्याण का माध्यम मानना चाहिए। ज्ञान और कौशल के साथ संवेदनशीलता भी आवश्यक है।