07jjrp18- अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर) की प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर कुमा
झज्जर। अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर) की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को निजी पैलेस में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष राव धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री संगठन जगमोहन यादव,, प्रदेश उपाध्यक्ष दिवान सिंह, बीरेंद्र सिंह यादव, कृष्ण यादव और पार्षद शारदा यादव ने शिरकत की।
बाबू वीर कुमार यादव ने कहा कि सबसे पहले संगठन में टीम को खड़ा करना है। जब टीम मजबूत होगी तो हम समाज में फैल रही कुरीतियों के प्रति और लोगों में जागरूकता के लिए कार्य को सुगमता से कर सकते हैं। नव वर्ष के आगमन से पहले प्रदेश के सभी जिलों की इकाइयों का गठन करना है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राव धर्मपाल ने की और सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को सम्मानित किया।
महिला विंग से प्रदेश अध्यक्ष स्नेहलता सरपंच ने महिलाओं की समाज में भूमिका और संगठन में बढ़ते योगदान पर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 18 नवंबर रेजांगला शहीद समारोह रेवाड़ी में अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की तरफ से रेजांगला शहीद स्मारक की जमीन के लिए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर व रेजांगला शौर्य समिति का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल जनवरी में मिलेगा।
बैठक में एडवोकेट जसवीर यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से संगठन की आवाज प्रदेशभर में और सशक्त होगी।
सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज की शिक्षा, रोजगार, युवाओं की उन्नति और सामाजिक एकता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रपाल यादव सरपंच, गुरुग्राम से जिला अध्यक्ष नरेश यादव, फरीदाबाद से लक्ष्मण यादव, वीरेंद्र दरोगा जिला अध्यक्ष झज्जर, महेंद्र यादव सरपंच, दादरी से राजेंद्र यादव, हिसार से राजेश यादव, भिवानी से विद्यानंद यादव, तथा रेवाड़ी जिला महामंत्री नितिन यादव एडवोकेट और हिसार से जिला महामंत्री रणजीत यादव और प्रधान रामअवतार यादव मौजूद रहे।