फोटो-52:बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क का निरीक्षण करते एमएसएमई से जुड़े अधिकारी। स्रोत एसोसिएशन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ फुटवियर डेवलपमेंट सर्विसेज (बीएफडीएस) में एमएसएमई से जुड़ी सरकारी योजनाओं, औद्योगिक क्लस्टर के विकास और उद्योगों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिए औद्योगिक इकाइयों को मिलने वाले सहयोग और उद्योगों के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी एवं निदेशक (सीडी) एमडी सालिक परवेज और भारतीय उद्यम विकास सेवा के उपनिदेशक सुभाष चंद मौजूद रहे। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों की चुनौतियों, उनके समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ उद्यमियों तक पहुंचाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में औद्योगिक क्लस्टर के विकास और एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इसका आयोजन बीएफडीएस और फुटवियर पार्क एसोसिएशन की ओर से किया गया।
इस अवसर पर सुभाष जग्गा, एसएल मग्गू, पवन जैन, कंवर भान, देशराज, कवलजीत सिंह, सौरभ गुप्ता, अभय जैन, सचिन, सानिध्य गुप्ता, विपिन मल्होत्रा, सुभाष गोयल, संजीव नरंग और सिद्धार्थ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो-52:बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क का निरीक्षण करते एमएसएमई से जुड़े अधिकारी। स्रोत एसोसिएशन