दिल्ली से बरेली जा रही रोडवेज बस के साथ हुए दर्दनाक हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 3 दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसा, फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में एनएच 24 पर धनेटा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।
हादसे में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में एक महिला व उसके दो नवजात बच्चे शामिल हैं। मरने वालों की पहचान हो गई है।
मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य नूर जहाँ (35) पत्नी महबूब खान,महबूब खान (40),महबूब की 5 वर्षीय पुत्री सिदरा व 1 वर्षीय पुत्र अया निवासी- मुहम्मद-गढ़ी लखीमपुर तथा सहीदुर्रह्मन पुत्र खलीदुर्रह्मान निवासी-नईबस्ती लहरपुर सीतापुर शामिल हैं| एक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है|
दो नवजातों की भी गई जान
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
ये हुए घायल
घायलों में १-कसरा (12) पुत्री महबूब खान,2अरमान (8) पुत्र महबूब खान, 3अदनान(4) पुत्र महबूब खान निवासी मुहम्मद-गढ़ी लखीमपुर खीरी, 4आशाराम (36) पुत्र छुटकन निवासी बरमौला अर्जुन थाना-रोजा शाहजहांपुर, 5 अनीस अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी भिटौली लखीमपुर,6 कुलदीप पुत्र राजकुमार यादव निवासी पहाडगंज निवासी नई बस्ती नई दिल्ली,7 ताफिम पुत्र याकूब गणेशपुर लखीमपुर खीरी.8 सुशील पुत्र मूर्ति किशन निवासी बेनी गढ़ हरदोई, 9 रेशमा पत्नी जगन निवासी कटरा शाहजहांपुर,10 फुकरान पुत्र नियाज अहमद निवासी तिलहर शाहजहांपुर,11 नीलम पत्नी सुशील निवासी बेनीगंज हरदोई,12 वेदप्रकाश पुत्र देव नारायण तथा वेदप्रकाश की पत्नी 13 सुशीला निवासी दिल्ली शामिल हैं|