फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद की रक्षा करने वाले जवानों का योगदान अतुलनीय : आरती सिंह राव

विज्ञापन
16jjrp46- रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्र में परेड का निरीक्षण क
विज्ञापन
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आरती सिंह राव ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के योगदान को अतुलनीय बताया। मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने अमर शहीद राव तुलाराम को नमन करते हुए युवाओं को सकारात्मक संदेश देने की बात कही। आरती सिंह राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण और विकसित राष्ट्र बनने की ओर भारत के अग्रसर होने का उल्लेख किया। जिलाधिकारी वर्षा खांगवाल और पुलिस आयुक्त सिमरदीप सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। जिला प्रशासन ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का छाया चित्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने भिवानी में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण पूरा होने की जानकारी दी। यहां ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 100 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला होगा।
मुख्य अतिथि आरती सिंह राव ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने युद्ध वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेता पूर्व सैनिकों और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी सम्मान मिला। मंत्री ने सभी प्रतिभागी टीम के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। सोमवार को जिला के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा, यह भी उन्होंने बताया।
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा नेता संजय कबलाना, मनीष बंसल, डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी धारणा यादव, डीसीपी शुभम, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें